यशस्वी जायसवाल बनाएगें ऐतिहासिक कीर्तिमान, तोड़ देंगे द्रविड-सहवाग का रिकॉर्ड?

Must Read

IND vs ENG: जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, तो भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए रनों की झड़ी लगा डाली थी. यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं और वह इसे हासिल कर सकते हैं. अगर वह कीर्तिमान स्थापित करते हैं, तो राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने का काम कर देंगे.

सहवाग-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 36 टेस्ट पारियां खेली हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ अगर जायसवाल शुरुआती तीन पारियों में 202 रन बना लेते हैं, तो वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हो जाएंगे. अभी भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के नाम है. यशस्वी जायसवाल ने अब तक 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1798 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड रहा अच्छा

यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने अभी तक अंग्रेजों के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में कुल 712 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो दोहरे शतक शामिल रहे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 214 रन रहा है. यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उनकी तकनीक कमाल की है और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है.

इसे भी पढ़ें:-इजरायली सेना ने ईरान को दी चेतावनी, कहा-खाली करें अराक और खोंडब शहर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This