ईरान की जंग में कूदा यमन, इजरायल पर दागी मिसाइल

Yemen missile attack Israel : इजरायल की सेना ने शनिवार की सुबह बताया कि यमन की ओर से एक मिसाइल इजरायल की ओर दागी गई. इसे लेकर IDF ने कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के शुरू होने के बाद यमन की तरफ से पहली बार हमला हुआ है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है और इजरायल पर मिसाइल भी उन्हीं की तरफ से दागी गई है. इस मामले को लेकर इजरायल का कहना है कि मिसाइल को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और बीर शेबा और नेगेव के आसपास के इलाकों में सायरन बजाए गए.

यमन की सशस्त्र सेनाओं दी थी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यमन की सशस्त्र सेनाओं ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका और इजरायल का हमला ईरान और उसके समर्थित गुटों पर जारी रहा तो वे सीधे जंग में उतर जाएंगी. इस दौरान ईरानी मीडिया का कहना है कि ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने कहा कि ‘हम पुष्टि करते हैं कि हमारे हाथ सीधे सैन्य हस्तक्षेप के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’ उन्‍होंने कहा कि इजरायल की तरफ से ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ को शुरू हुए करीब एक महीने हो चुके हैं और लड़ाई में दोनों ही पक्षों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. इस लड़ाई में ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं जिनमें अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल हैं.

इजरायल बनाना चाहता है ग्रेटर नोएडा- यमन

ऐेसे में सरी का कहना है कि अगर लाल सागर का इस्तेमाल ईरान या अन्य ‘मुस्लिम’ देशों के खिलाफ हमले के लिए किया जाएगा तो भी वे जंग में उतर जाएंगे. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ साथ ही सरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल ये हमले इसलिए कर रहा है ताकि वह ‘ग्रेटर इजरायल’ बना पाए. इस दौरान याह्या सरी ने अमेरिका और इजरायल से आग्रह किया कि वे शत्रुता समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का जवाब दें. हालांकि अभी तक यमन की तरफ से हमलों की पुष्टि नहीं हुई है.

 इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड पर ईरान ने दागी मिसाइलें, खुद ट्रंप ने किया खुलासा

Latest News

पाकिस्तान में पश्चिम एशिया तनाव का असर, एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल, परिवहन क्षेत्र पर भी प्रभाव 

West Asia Tensions: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा...

More Articles Like This

Exit mobile version