Zakir Naik: मुझे माफ कर दो…, कड़ी आलोचना के बाद भारत के दुश्मन ने पाकिस्तान के लोगों से मांगी माफी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zakir Naik: भारत में धार्मिक घृणा और उग्रवाद फैलाने के आरोपों के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कथित संलिप्तता के लिए वांटेड जाकिर नाइक हाल ही में भागकर पाकिस्‍तान जा पहुंचा. इसी बीच सोशल मीडिया पर नाइक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो पाकिस्‍तान यात्रा के दौरान अतिरिक्‍त सामान पर शुल्‍क लगाने को लेकर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) उपहास उड़ाते हुए दिखाई दे रहा था.

वीडियों में दिए गए उसके बयानों पर पूरे देश के लोगों ने कड़ी आलोचना की. ऐसे में अब भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने पीआईए पर अब अपनी हालिया टिप्पणी के लिए माफी मांगी है.

क्या बोला था जाकिर नाइक?

दरअसल, जाकिर नाइक ने कहा था कि मैं पाकिस्तान आ रहा था और मेरा सामान 1000 किलोग्राम था, जिसके लिए मैंने पीआईए के सीईओ से बात की. इस दौरान स्टेशन मैनेजर ने कहा कि वह मेरे लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. ऐसे में मैंने कहा कि मेरे पास 500 किलोग्राम से 600 किलोग्राम अतिरिक्त सामान है, इसके लिए उन्होंने 50 प्रतिशत छूट की पेशकश की. इसपर मैंने उनसे साफ कह दिया कि या तो मुफ्त में दें या फिर छोड़ दें. भारत में मुझे मुफ्त में छोड़ दिया जाता है क्योंकि वे मुझे देखते ही 1000-2000 किलो वजन माफ कर देते हैं और यहां पाकिस्तान में जहां मैं सरकार का अतिथि हूं मुझे 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश की जा रही है.

अब क्या बोला नाइक?

वहीं, अब माफी मागंते हुए नाइक ने कहा कि ”मैं भूल गया था कि अंतिम लक्ष्य ऐसे सांसारिक मामलों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय “स्वर्ग का पासपोर्ट” प्राप्त करना है. यदि मेरे शब्दों से मेरे पाकिस्तानी भाइयों को गलत लगा है, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं.”

इसे भी पढें:-हवाई हमले में मारा गया इस्लामिक जिहाद नेटवर्क का चीफ मुहम्मद अब्दुल्ला, इजरायल ने किया दावा

 

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version