जर्मनी-यूक्रेन की गोपनीय बातचीत लीक, यूरोप में भूचाल, ट्रंप को बताया गया ‘शातिर खिलाडी!’

New Delhi: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्च के बीच हुई एक अत्यंत गोपनीय फोन कॉल लीक हो गई है. जिसने यूरोपीय नेताओं के अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता प्रयासों पर गहरे अविश्वास को उजागर कर दिया है. कॉल में जर्मन चांसलर मर्च जेलेंस्की को सीधे चेतावनी देते हुए कहते सुने गए हैं. हालांकि, जर्मन चांसलर कार्यालय ने कॉल की गोपनीयता के कारण टिप्पणी करने से इंकार किया है.

अमेरिकी आपके और हमारे साथ खेल रहे हैं

कॉल पर चांसलर मर्च जेलेंस्की से कहते हैं कि ‘आने वाले दिनों में बेहद सतर्क रहें, अमेरिकी आपके साथ भी खेल रहे हैं और हमारे साथ भी.’ यह बयान पश्चिमी गठबंधन के भीतर मौजूद तनाव और शक को खुलकर सामने लाता है. लीक हुए नोट्स बताते हैं कि कई यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप के दूतों स्टीव विटकॉफ (अमेरिकी कारोबारी), जेरेड कुशनर (ट्रंप के दामाद)  की रूस यात्रा को लेकर चिंता जताई है. ये दोनों अभी इसी हफ्ते क्रेमलिन में पुतिन के प्रतिनिधियों से मिले थे.

कॉल में NATO महासचिव मार्क रूटे का भी उल्लेख

लीक कॉल में NATO महासचिव मार्क रूटे का भी उल्लेख है. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने नेताओं से कहा हमें  जेलेंस्की की सुरक्षा को हर हाल में सुरक्षित रखना चाहिए.  हालाँकि NATO के एक अधिकारी ने इस बातचीत पर टिप्पणी करने से मना कर दिया. अमेरिका दावा कर रहा है कि वह यूक्रेन/रूस युद्ध खत्म कराने की पूरी कोशिश कर रहा है.

पुतिन के भारत दौरे के समय यह लीक बड़ा भूचाल

परंतु लीक कॉल ने दिखा दिया है कि यूरोपीय देश अमेरिकी पहल को शक की दृष्टि से देख रहे हैं. उन्हें लगता है कि अमेरिका अपनी रणनीतिक चालें चल रहा है और यह सब यूक्रेन के लिए खतरनाक हो सकता है. पुतिन के भारत दौरे के समय यह लीक कॉल पश्चिमी राजनीति में बड़ा भूचाल खड़ा कर रही है.

इसे भी पढ़ें. डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस: CM योगी बोले- बाबा साहब की हर मूर्ति के पास बनाई जाएगी बाउंड्री वॉल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version