ममदानी की जीत पर ट्रंप बोले-न्यूयॉर्क का कम्युनिस्ट क्यूबा या वेनेज़ुएला में बदलना तय, पहले ही दी थी चेतावनी!

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत के बाद न्यूयॉर्क का कम्युनिस्ट क्यूबा या वेनेज़ुएला में बदलना तय हैं. ममदानी न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बनेंगे. वह ट्रंप के आलोचक माने जाते हैं. ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव लड़ने के बाद अमेरिका ने अपनी संप्रभुता का कुछ हिस्सा खो दिया है.

न्यूयॉर्क में हमने अपनी थोड़ी संप्रभुता खो दी

अमेरिका के बिजनेस फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि 5 नवंबर 2024 को अमेरिकी लोगों ने हमारी सरकार को चुना. हमने अपनी संप्रभुता बहाल की. कल रात न्यूयॉर्क में हमने अपनी थोड़ी संप्रभुता खो दी, लेकिन हम इसका ध्यान रखेंगे. इस दौरान ट्रंप ने जोर देकर कहा कि न्यूयॉर्क के लिए डेमोक्रेट नेता का दृष्टिकोण पार्टी की अखिल-अमेरिका योजना को दर्शाता है.

न्यूयॉर्क में हुए मेयर चुनाव के नतीजों पर गौर कीजिए

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर आप देखना चाहते हैं कि डेमोक्रेट्स अमेरिका के साथ क्या करना चाहते हैं, तो न्यूयॉर्क में हुए मेयर चुनाव के नतीजों पर गौर कीजिए. जहां उनकी पार्टी ने देश के सबसे बड़े शहर के मेयर के रूप में एक कम्युनिस्ट को स्थापित किया है. ट्रंप ने कहा कि मैंने काफी पहले ही चेतावनी दी थी कि हमारे विरोधी अमेरिका को एक कम्युनिस्ट क्यूबा और एक समाजवादी वेनेजुएला में बदलने पर तुले हुए हैं और आप देख सकते हैं कि इन जगहों का क्या हुआ.

न्यूयॉर्क के लोग फ्लोरिडा भागने पर हो जाएंगे मजबूर

ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि जब ममदानी के शासन में न्यूयॉर्क कम्युनिस्ट हो जाएगा तो न्यूयॉर्क के लोग फ्लोरिडा भागने पर मजबूर हो जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति भी न्यूयॉर्क के ही मूल निवासी हैं. ट्रंप ने शहर के पूर्व डेमोक्रेटिक मेयर बिल डी ब्लासियो पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब मैं न्यूयॉर्क छोड़कर व्हाइट हाउस गया था तो सब ठीक था, लेकिन हमें परेशानी के स्पष्ट संकेत मिल रहे थे क्योंकि हमारे पास डी ब्लासियो नाम का एक व्यक्ति था. वह शायद इतिहास के सबसे बुरे मेयर के रूप में जाने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने PM Modi से की मुलाकात, ‘NAMO’ नाम की जर्सी की भेंट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version