रक्षाबंधन पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बुजुर्गों से बंधवाई राखी,सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान क्वामे ममदानी ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दी, इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकता, सुरक्षा और आपसी सहयोग का संदेश दिया है. ममदानी ने दक्षिण एशियाई वरिष्ठ नागरिकों के संगठन ‘इंडिया होम’ में बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन समारोह में हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं है.

ममदानी की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब हाल ही में उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने से इनकार किया था. दोनों घटनाओं ने भारतीय समुदाय के बीच उनकी भूमिका और रुख को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

रक्षाबंधन पर दिया एकता और सहयोग का संदेश

जोहरान ममदानी ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक पोस्ट में लिखा कि एक साधारण धागा सुरक्षा, समर्थन और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के मजबूत वादे का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘इंडिया होम’ में दक्षिण एशियाई मूल के वरिष्ठ नागरिकों के साथ इस परंपरा की खुशी साझा करने का अवसर मिला. यह भावना सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर तक विस्तारित होती है. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यूयॉर्क के लोग एक-दूसरे का साथ देते हुए शहर को अधिक सुरक्षित और किफायती बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

भारतीय समुदाय से जुड़ाव दिखाने की कोशिश

ममदानी की पोस्ट को भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. वहीं,  ‘इंडिया होम’ जैसे संगठन अमेरिका में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सहयोग, देखभाल और सामुदायिक जुड़ाव उपलब्ध कराते हैं. ऐसे कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को समुदाय से संवाद बढ़ाने की पहल माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version