अलीगढ़ः स्कूल गेट पर दबंगों ने छात्र को मारी गोली, मौत, आरोपी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां दबंगों ने प्लस टू के छात्र को स्कूल गेट पर गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों आरोपियों को छात्रों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने नोएडा-अलीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया है कि आज सुबह सूचना मिली कि टप्पल थाना इलाके के कमालपुर गांव का रहने वाला प्रिंस, जो 12वीं कक्षा का छात्र है, और ग्लोबल स्कूल जट्टारी में पढ़ता है, प्रिंस नाम के युवक को दो लड़कों ने गोली मारकर घायल कर दिया है, जिसको तत्काल उपचार के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस फोर्स के अलावा फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। आरोपियों कुणाल और उसका साथी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आगे जो भी वैधानिक साक्ष्य हैं उनको एकत्रित किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर शांति है, कुछ लोगों द्वारा जाम लगाया गया था, उनको समझा कर शांत कर दिया गया है। पीड़ित परिवार की जो भी तहरीर है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This