<script type="text/javascript"">

UP News: मथुरा और सहारनपुर में बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

Must Read

UP News: सीएम योगी की सरकार में अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड पर नजर आ रही है। आएदिन अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो रही है। इसी कड़ी में एक तरफ जहां मथुरा पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ सहारनपुर में भी पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। हालांकि दोनों जिलों में एक-एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मथुरा में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ घायल

यूपी के मथुरा जिले में एक लाख के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश रोहतास गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनो पैरों में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि दो वर्षों से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी। मालूम हो कि 2021 में बरसाना में पुलिस पर फायरिंग के बाद से ही ये बदमाश फरार चल रहा था। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। इस मामले में एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय ने बताया कि रोहतास पर संगीन धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जून 2022 में 50 हजार से इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था। राजस्थान में भी रोहतास पर 25 हजार का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के दौरान बाइक और पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ थाना जैत क्षेत्र में पेलखू चौराहे पर शनिवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई।

सहारनपुर में 50 हजार का इनामी हुआ घायल

उधर, सहारनपुर में रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मीर हसन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने मीडिया को बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। बदमाश के पास से अवैध हथियार व बाइक बरामद की गई है। मीर हसन पर विभिन्न धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज हैं। यह मुठभेड़ सरसावा के शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में हुई।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This