योगी सरकार का अहम फैसला: अब यूपी में राशन की दुकानों पर दूध-ब्रेड सहित मिलेंगी 35 चीजें

Must Read

लखनऊ। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम फैसला किया है। अब यूपी में उचित दर की सरकारी राशन की दुकानों पर मसाले, दूध-ब्रेड, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, टॉर्च और छाते जैसी 35 जनउपयोगी वस्तुएं मिलेंगी। सरकार की तरफ से इस संबंध में बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। कहा जा रहा है कि इस फैसले से जहां आम लोगों को दैनिक दिनचर्या की वस्तुएं एक ही दुकान पर उपलब्ध होगी, वहीं इससे राशन की दुकान चलाने वालों के आय में भी बढ़तोत्तरी होगी।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकारी राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल और चीनी सहित पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, गुड़, घी, नमकीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट बिकेगा। इसके साथ ही वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन, जूट की रस्सी, पानी वाला प्लास्टिक का पाइप, प्लास्टिक की बाल्टी, मग व छन्नी की बिक्री भी उचित दर पर की जाएगी।

इसके अलावा हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे- डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी मिलेंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये सामान उन मुख्य मार्गों पर बनी राशन की दुकानों पर मिलेंगे, जहां से भारी वाहनों का आवागमन हो सके। साथ ही सामानों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य व रसद विभाग की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This