Dehradun: सीएम आवास में तैनात कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या

Must Read

देहरादून। देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने ऐसा क्यों किया, सके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This