Entertainment News: आ गया Kajal Raghwani की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का पहला लुक, एक्ट्रेस का दिखा जलवा

Must Read

Kajal Raghwani Upcoming Film Devrani Jethani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को आज कौन नहीं जानता. काजल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं. काजल राघवानी की नई फिल्म देवरानी जेठानी का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी के पहले पोस्टर में काजल (Kajal Raghwani Films) के साथ एक्ट्रेस रिंकू घोष (Rinku Ghosh) का भी दिलचस्प अंदाज देखने को मिल रहा है. बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से देवरानी जेठानी (Devrani Jethani) फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

देवरानी-जेठानी फिल्म का पहला पोस्टर वायरल
भोजपुरी फिल्ममेकर प्रदीप सिंह ने बीते दिन देवरानी जेठानी (Upcoming Bhojpuri Film) का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस पोस्टर में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) गुलाबी साड़ी पहने सिर पर पल्लू लिए दिखाई दे रही हैं. वहीं, रिंकू घोष हरे रंग की साड़ी में हैं. उनके हाथ में चम्मच लिए दिख रहा हैं. काजल के लुक को देख समझा जा सकता है कि वो फिल्म में देवरानी के किरदार में होंगी. वहीं, रिंकू घोष (Rinku Ghosh Movies) उनकी जेठानी के रोल में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो नई भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी एक फैमिली बेस्ड फिल्म है. इस फिल्म का जॉनर सोसाइटी को मैसेज देने के साथ ही फैमिली ड्रामा भी होगा.

फिल्म के मेकर्स ने बताया
आपको बता दें कि फिल्म के मेकर प्रदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें साझा की. उन्होंने बताया कि ये फिल्म देवरानी और जेठानी के रिश्ते पर आधारित है. आपने कई फिल्में देखी होंगी, लेकिन ये फिल्म सबसे अलग है. इस फिल्म में उन्होंने नया करने का प्रयास किया है. खास बात ये है कि ये फिल्म महिलाओं पर आधारित है. वहीं, इस फिल्म के सभी किरदार स्पेशल हैं, जो फिल्म की कहानी को एक बेहतरीन मोड़ देता है. बता दें. दरअसल, फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झां और राइटर अरविंद तिवारी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This