Ameesha Patel: रांची कोर्ट में अमीषा पटेल ने किया सरेंडर, जाने क्या था मामला

Must Read

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आज (17 जून) को रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है. मालूम हो कि 7 अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था. दोनों पर यह केस झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दर्ज कराया था.

मिली जमानत

जानकारी के अनुसार, रांची सिविल जज (सीनियर डिविजन) डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद 10 हजार के मुचलके पर अभिनेत्री को जमानत मिल गई. इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें अभिनेत्री को पेश होना है.

ये है मामला

शिकायतकर्ता के अनुसार, फिल्म देसी मैजिक की शूटिंग वर्ष 2013 में शुरू हुई थी, जिसके  लिए अमीषा और उनके पार्टनर ने पैसे लिए थे. तब दोनों ने निर्माता से कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद वे पूरे पैसे ब्याज सहित लौटा देंगे. हालांकि, जब उन्होंने पैसे मांगे तब यह रकम निर्माता को नहीं लौटाई गई. काफी समय के बाद दोनों की तरफ से ढाई करोड़ और 50 लाख के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए थे.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This