Mangal Gochar 2023: ग्रहों के सेनापति इन राशि के जातकों का करेंगे मंगल, खुल जाएगा भाग्य का बंद ताला

Must Read

Mars Transit Leo 2023: मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. अभी मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि में है. आगामी एक जुलाई 2023 की मध्य रात में मंगल ग्रह कर्क राशि से निकल जाएगा. मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वह सिंह राशि में 18 अगस्त 2023 तक यानी कुल 48 दिन रहेंगे.

यह भी पढ़ें- खालिस्तान के कुख्यात आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के पास गोली…

ग्रहों का सेनापति है मंगल

आपको बता दें कि मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है. इस समय ये योद्धा अभी अपनी मां के घर, यानी कर्क राशि में आराम कर रहे हैं. ये आगामी पहली जुलाई को सिंह राशि मतलब सभी ग्रहों के राजा सूर्य के घर पहुंचेंगे. जैसे ही मंगल सूर्य के घर में पहुंचेगा, वैसे ही मंगल को राजा के दरबार के सभी नियमों को मानने वाला बनना होगा. यहां मंगल को एक्टिव रहना होगा, जैसा अभी नहीं हैं.

धनु लग्न को लोगों की बल्ले-बल्ले

आपको बता दें कि अंतरिक्ष में हो रहे मंगल के इस मूवमेंट का प्रभाव, वैसे तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ पड़ेगा, लेकिन सर्वाधिक प्रभाव धनु राशि पर होगा. ऐसे में इस राशि और लग्न के जातकों की किस्मत खुल जाएगी. मंगल के सिंह राशि में आने से धनु लग्न एवं राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी. वहीं, पूर्व में किए गए काम के लटके हुए परिणाम प्राप्त होगे. तो अब उसके शुभ फल भी प्राप्त होना शुरू हो जाएंगे. अभी तक जो कर्म का निवेश किया है, वह भाग्य के रूप में प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त विदेश से भी लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें- UP News: रेल पटरियां नहीं झेल पा रही गर्मी की तपिश, पिघली और फैले ट्रैक से गुजर गई रेल, हादसा टला

बॉस हो जाएंगे मददगार

आपको बता दें कि अभी तक डॉक्टर और दवाओं पर, जो पैसा खर्च हो रहा था, उसमें मंगल के आने से कमी आएगी. ऑफिस में बॉस और घर में आपके पिताजी अगर आपका फेवर नहीं कर रहे थे, तो वो भी आपको लाभ देंगे. आपके बॉस का मददगार साबित होंगे. बॉस का हाथ सिर पर होने का मतलब ये है कि उनका फुल सपोर्ट मिलेगा. अगर हड्डियों से जुड़ा रोग है, तो उसमें भी लाभ होगा.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This