UP News: प्रशासन का एक्शनः माफिया मुख्तार के करीबी की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Must Read

UP News: आईएस-191 गैंग के लीडर माफिया मुख्यार अंसारी पर लगातार प्रशासन का एक्शन जारी है. प्रशासन माफिया के नाते-रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का डंडा चला रहा है. इसी क्रम में रविवार को यूपी के गाजीपुर में प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी के करीबी जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की संपत्ति को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की.

प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में आज सुबह मुनादी के बीच अचल संपत्ति (भूमि व भवन) को कुर्क किया. संपति की बाजारू कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये बताई गई है.

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अंतर्गत धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत आईएस-191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी/सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की अचल संपति मुनादी के बीच कुर्क की गई है.

मालूम हो कि माफिया मुख्तार अंसारी पर लगातार प्रशासन कार्रवाई का डंडा चला रहा है. माफिया के नाते-रिश्तेदारों सहित उसके करीबीयों की संपतियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर रहा है. इससे मुख्तार के नाते-रिश्तेदारों सहित करीबीयों में हड़कंप मचा हुआ है।

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This