बिहार: किसान के घर में मिले तीन जिंदा बम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Bomb Discovery: बिहार से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां बगहा जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरावलिया गांव के विर्ती टोला में एक किसान के घर तीन जिंदा बम और मीटर मिले हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस के पहरे में निजी स्कूल परिसर में रखा गया बम

सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस के साथ ही बगहा एसपी रामानंद कौशल, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक, डीआईओ प्रभारी अशोक कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने बम को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया. बरामद बम को अहिरावलिया गांव स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में पुलिस पहरे में रखा गया है.

एसपी रामानंद कौशल ने बताया

पुलिस के अनुसार अहिरावलिया गांव निवासी नीरज  के घर में  एक झोले में बम रखा हुआ था. एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि मामले की जांच के लिए गोपालगंज से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. नीरज और उनके भाई रिशु राव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

पुलिस यह जांच कर रही है कि बम नीरज  के घर तक कैसे पहुंचा. इस मामले में एसपी ने एसडीपीओ को कई बिंदुओं पर गहन जांच का आदेश दिया है. उधर, इस घटना को लेकर गांव के लोगों में चर्चा हो रही है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This