Datia Accident: नदी में गिरी डीसीएम, परिवार के सभी 12 लोगों की मौत, शादी समारोह में होना था शामिल

Must Read

Datia Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया में आज तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर दुरसड़ा थाना के बुहारा गांव के पास एक पुल के पास एक मिनी मालवाहक गाड़ी (DCM) पलट गई. इस हादसे में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल है. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और जानकारी लेने में लग गए. इसी के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है.

घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी और एसपी पहुंचे. इस भीषण सड़क हादसे पर राज्य के गृह राज्य नरोत्तम मिश्रा ने दुःख जताया है. नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय लोगों से और अधिकारियों से बात की है साथ में हर संभव मदद का ऐलान किया है.

एक ही परिवार के 12 मरे

इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. दरअसल, दतिया में एक डीसीएम निर्माणाधीन पुल से गुजर रहा था. वहीं वो उफनती बुहरा नदी में गिर गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं और भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: रितेश पांडे का बोलेरो वाला गाना बना रहा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ शामिल, देखें वीडियो

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा,”दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई. फंसे लोगों को बचाया गया है, 5 लोगों की मृत्यु हुई और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है.”

Latest News

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ जाएंगी. दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर...

More Articles Like This