Sawan 2023: इस बार सावन में इन 5 राशि के जातकों की चमकेगी किस्‍मत

Must Read

Sawan 2023: सावन का महीना देवो के देव महादेव को समर्पित होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 वर्ष बाद सावन (Sawan 2023) के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है. बता दें कि इस साल सावन दो माह का होगा, जिसमें शिवभक्त महादेव की 8 सोमवार विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना कर सकेंगे. ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक इस बार सावन महीने में चार जुलाई से 31 अगस्त के बीच में यश राज योग, गजकेसरी योग, बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मीनारायण योग बन रहे हैं. सावन के महीने में एक साथ इतने योग बनना दुर्लभ माना जाता है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़े:- Ajab Gajab News: सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन बनी मां, पापा बने पति ने पीट लिया माथा

महादेव को समर्पित है सावन
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस साल सावन में कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं. ऐसी स्थिति में कुछ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी. सावन में तगड़ा धन का लाभ होगा. साथ ही कामयाबी के अवसर भी मिलेंगे. सावन के महीने में मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी.

इन राशियों को सावन में होगा फायदा
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को सावन माह में बड़ी सफलता मिलेगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा, तो व्यापार में वृद्धि होगी. भाग्य की मदद से कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. भगवान शिव की कृपा से धन लक्ष्मी का वास होगा.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को सावन माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा से जबरदस्त धन लाभ होगा. आय में वृद्धि होने के साथ घर में सुख शांति बनी रहेगी. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों की सावन माह में हर इच्छा पूरी हो सकती है. करियर में तरक्की मिलेगी. धन लाभ पाने का मौका मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम आएंगे.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है. भगवान शिव की कृपा से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता आएगी. परिजनों का साथ मिलेगा और जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों की सावन माह में हर इच्छा पूरी होगी. बिगड़े हुए काम बन सकते हैं. इसके साथ नौकरी में तरक्की होगी, परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This