Xiaomi Layoffs: भारत में Xiaomi ने शुरू की छंटनी, 30 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को लग सकता है झटका

Must Read

Xiaomi Layoffs: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी इंडिया (Xiaomi India) पिछले कुछ समय भारतीय बाजार में हिस्सेदारी कम होने की चुनौती से जूझ रही है. साथ ही कंपनी को सरकारी एजेंसियों की सख्ती का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच Xiaomi India ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi India की योजना कर्मचारियों की संख्या 1 हजार से नीचे लाने की है.

ये भी पढ़े:- Noise: इस Smart Watch पर बारिश का नही होगा कोई असर, डिजिटल क्राउन और Amoled Display के साथ हुई लॉन्च

पिछले हफ्ते 30 कर्मचारियों को लगा था झटका
बता दें कि इस साल की शुरुआत में Xiaomi India के 1400-1500 कर्मचारी थे. कंपनी ने अभी पिछले हफ्ते ही 30 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. कंपनी अब 30 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को झटका देने की तैयारी में है.

क्‍यों हो रही छंटनी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने बताया, मार्केट शेयर में गिरावट और सरकारी एजेंसियों की सघन जांच के चलते यह छंटनी हो रही है. कर्मचारियों का कहना है, रीस्ट्रक्चरिंग के चलते अधिकतर फैसले लेने का अधिकार शाओमी इंडिया (Xiaomi India) की चाइनीज पैरैंट कंपनी Xiaomi के पास चला गया है और इस वर्ष की शुरुआत से यह कर्मचारी घटा रही है.

कंपनी ने बताई वजह
वहीं शाओमी इंडिया (Xiaomi India) के प्रवक्ता का कहना है, भारतीय इकाई के पास पूरा अधिकार है और कर्मचारी कितने होंगे, यह कारोबार के हिसाब से तय होता है. प्रवक्ता ने आगे कहा, जब और जैसी भी जरूरत होगी, हायरिंग भी जारी रहेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This