Delhi Metro: टोकन लेकर पीएम मोदी ने किया मेट्रो का सफर, कोच में यात्रियों से की बातचीत

Must Read

PM Modi In DU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा की है. पीएम मोदी मेट्रों में सफर के दौरान यात्रियों से बातचीत भी करते नजर आए. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे और छात्रों को संबोधित भी करेंगे.

आपको बता दें कि मेट्रों में सफर के दौरान पीएम ने आग नागरिकों की तरह मेट्रो का टोकन लिया और वेरीफाई कर आम आदमी की तरह एंट्री की. वहीं, मेट्रो में यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अन्य यात्रियों के साथ चर्चा करते नजर आए.

आपको बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वह यूनिवर्सिटी कैंपस में तीन नई इमारतों की आधारशिला भी रखेंगे. पीएम डीयू के कंप्यूटर सेंटर और फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के भवन और यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस में बनने वाले एकाडमिक ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This