Prayagraj: सीएम योगी ने माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Must Read

प्रयागराजः प्रयागराज जिले के लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किया. निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल लीडर रोड पर औपचारिक रूप से लाभार्थियों को चाबी सौंपी.

माफियाओं के साथ खड़ी थी पहले की सरकारः सीएम
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं के साथ खड़ी थी. वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है. सरकार ने गरीबों को आवास देकर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया है और यह अभियान जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए पीडीए को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में माफिया से जमीन खाली कराकर प्रयागराज की तरह गरीबों के आवास बनवाए जाएंगे. साथ ही पत्रकारों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों के लिए आवास बनाए जाएंगे.

मालूम हो कि, इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार 76 फ्लैट के लाभार्थियों को फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पूरी की जा चुकी थी. इसके बाद से लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी मिलने का इंतजार था. पीडीए के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी चाबी वितरण का कार्य सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी में थे. शुक्रवार को सीएम योगी हाथों से आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This