Banana Side Effects: केला खाने के बाद एक घंटे तक न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banana Eating Rules: आयुर्वेद हमारे भारत की हजारों साल पुरानी भारतीय चिकित्सा है. जिसमें हर बीमारी का इलाज बताया गया है. इसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली बनाने के पीछे महर्षि चरक का बड़ा योगदान है. जिन्होंने चरक संहिता की रचना की थी. चरक संहिता के अंदर ये भी बताया गया है कि केला खाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आइए बताते हैं केले के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

नहीं पीना चाहिए पानी

आपको बता दें, आयुर्वेद में किसी भी फल के सेवन के तुरंत बाद पानी पीने की मनाही होती है. ये नियम केला के सेवन के बाद भी लागू होता है. दरअसल, केला पाचन में भी भारी होता है. पानी की वजह से गैस, कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी हो सकती है. अगर आपको पानी पीना है, तो केला खाने के आधे घंटे पहले पानी पी लें. खाने के बाद एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए.

रात में नहीं खाना चाहिए केला

आयुर्वेद की मानें तो रात में केला नहीं खाना चाहिए. इससे कफ बढ़ाने लगती है. इसलिए रात में इसके सेवन से बचें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको बलगम, खांसी, छाती में जकड़न हो सकती है. इसलिए केला दिन में ही खाएं.

इन चीजों के साथ ना खाएं केला

केले के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि बहुत से लोग इसका सेवन ऐसे ही करते हैं. लेकिन आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए काफी हानिकारक बताया गया है. दरअसल केला और दूध कफ बढ़ाने का काम करते हैं. इनके एक साथ मिलने से पाचन भी खराब हो सकता है. साथ ही स्किन की समस्या भी हो सकती है.

केला खाने के आयुर्वेदिक फायदे

आपको बता दें, केला खाने के कई आयुर्वेदिक फायदे भी हैं. इसके सेवन से मांसपेशियां अच्छी होंगी. इसके अलावा भूख कंट्रोल होगी. अगर पेशाब से संबंधित कोई दिक्कत है तो वो भी खत्म होगी. साथ ही बेहतर पाचन के लिए केला बहुत फायदेमंद हैं. अगर आप हैंगओवर से परेशान हैं, तो भी आप केले का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Health Tips: इन चीजों को भूलकर भी ना करें डाइट में शामिल, वरना बिगड़ जाएगी खूबसूरती

( Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों पर आधारित है. The Printlines इस तरह के कोई दावे नहीं करता है. )

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This