Buxar Double Murde: बेटा बना हैवान, मां की कर दी हत्या, भतीजे को तीसरी मंजिल से फेंका

Must Read

बक्सरः बिहार के बक्सर से दिल को दुखी करने और दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां हैवान बने एक बेटे ने जीवन देने वाली मां की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मासूम भतीजे को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ला में कब्रिस्तान के पास हुई है. आज सुबह करीब 8 बजे जानकी देवी (50) घर की छत पर पूजा-अर्चना कर रही थी. इस दौरान उनका पोता भी बगल उनके साथ मौजूद था. इसी बीच बेटा मनोज कुमार ने लोहे की रॉड मारकर मां जानकी देवी की हत्या कर दी. इसके बाद मासूम भतीजे को मकान के तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार थाने लाई.

बताया जा रहा है कि परिवार में काफी दिनों से चल रहे आपसी विवाद को लेकर यह घटना हुई है. मृतक बच्चा आरोपी के दूसरे भाई का इकलौता बेटा बताया जा रहा है. मां और भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी मनोज कुमार बबन साह का बेटा है. आरोपी चार भाइयों में सबसे बड़ा है. यह पूरा परिवार छोटे-मोटे व्यवसाय करता है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This