Vastu Tips: अगर घर में है पैसों की किल्लत, तो महादेव के पवित्र माह में माता लक्ष्मी को नारियल से मनाएं, भर जाएगी तिजोरी

Must Read

Vastu Tips: आम तौर पर हमारे घर में कई वास्तुदोष होते हैं, जो हमारी तरक्की की राह में बाधा बनते हैं. वास्तुदोष के चलते हमारे जीवन में तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसा देखा गया है कि जिस घर में वास्तुदोष होता है, वहां आर्थिक विपन्नता रहती है. साथ ही किसी काम में सफलता भी नहीं मिलती है.

मोटे तौर पर हम ये कह सकते हैं कि वास्तुदोष हमारी तरक्की के रास्ते को रोकता है. अगर लगातार ये स्थिती बनी रहती है, तो आर्थिक तंगी की स्थिति भी आ जाती है. ऐसे में आप सावन में नारियल से कुछ आसान से उपायों कर सकते हैं, जो अपकी मुश्किल को दूर कर सकता हैं.

आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
हिंदू धर्म में हमेशा पूजा पाठ में नारियल को प्रयोग में लाया जाता है. कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को भी नारियल बहुत प्रिय है. किसी भी शुभ काम या पूजन में नारियल फोड़कर ही श्रीगणेश किया जाता है. अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को नारियल अर्पित किया जाए, तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

सोमवार और शुक्रवार को करें उपाय
सावन के सोमवार को आप महादेव के जल चढ़ाएं और अगर आप आर्थिक तंगी से ज्यादा परेशान हैं, तो शुक्रवार को जटा वाला नारियल लें और माता लक्ष्मी के मंदिर में जटा वाला नारियल, एक कमल का फूल, सफेद मिठाई, दही, और सफेद वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांध लें. इसे घर लाकर ऐसे स्थान पर रखें, जहां किसी की नजर ना पड़ें.

बुरी नजर से बचाएगा काजल का टीका
अगर आपने तमाम कोशिशें कर ली है आपका काम नहीं बन रहा, तो नारियल आपकी परेशानी दूर कर सकता है. आप नारियल पर एक काजल से टीका लगा दें. इसके बाद उसे नदी में बहा दें. ऐसा करने पर आपके सभी सकंट दूर हो जाएंगे. साथ ही आपके घर में खुशहाली आती है.

ये भी पढ़ेंः Shiva Tandav Stotram: सावन में इस विधि से करें शिव तांडव स्त्रोत का पाठ, झट से हो जाएंगे अमीर

मंगलवार को करें ये उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मंगलवार को जटा वाला नारियल खरीदें. उस पर चमेली का तेल लगाकर सिंदूर से स्वास्तिक बना लें. अब नारियल को हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करें. आपको ऐसा 7 मंगलवार को करना है. साथ ही सावन के हर सोमवार को महादेव को गंगा जल चढ़ाएं. आपको जल्द इसका फायदा मिलता नजर आएगा.

ये भी पढ़ेंः Sawan 2023: यहां है पांडवों द्वारा स्थापित शिवलिंग, सावन में जलाभिषेक करने से पूरी होती है मनोकामना

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This