CM योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: बोले- अनुशासन के बिना नहीं मिलती सफलता

Must Read

लखनऊः अनुशासन के बिना सफलता नहीं मिलती है. टीम वर्क से ही विपक्षी को मात दी जा सकती है. हम 150 रिटायर्ड खिलाड़ियों को कोच बना रहे हैं. उनको 1.50 लाख रुपए मानदेय देंगे. यूपी पुलिस को अब देश भर में खेल प्रतियोगिता में अग्रणी रहना है. खेलो इंडिया से बड़ा बदलाव आया है. किसी भी खिलाड़ी का जीवन चुनौतीपूर्ण होता है. खिलाड़ी के साथ देश-प्रदेश, जिला और मोहल्ले का नाम भी रोशन होता है. हमने कार्मिक विभाग के शासनादेश में संशोधन कर खिलाड़ियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आसान बनाया. यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में आरक्षी पद पर चयनित 479 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कही.

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान नियुक्ति में महिलाओं ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है. ये महिलाओं के 20 फीसद कोटे से काफी ज्यादा है. प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए तमाम कदम उठा रही है. गांव में खेल का मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जिले में स्टेडियम बना रहे हैं. इस दिशा में युवा कल्याण विभाग उल्लेखनीय कार्य कर रहा. प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वालों और हिस्सा लेने वालों को नगद पुरस्कार दिया है.

कभी नहीं हुई खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि खेल कोटे से इतनी नियुक्तियां कभी नहीं हुई. पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. प्रदेश में पहली बार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है. खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. पहले पदक विजेताओं को नौकरी देने की कोई व्यवस्था नहीं थी. मुख्यमंत्री के निर्देशन में खेल नीति बनाई गई. जल्द खेल सारथी एप लांच कर रहे, इससे सारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी.

जल्द 521 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती
डीजीपी विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुरानी नियमावली की कमियों को दूर करते हुए कुल सीधी भर्ती कर दो प्रतिशत पदों को भरा जा सकेगा. उच्च कोटि के खिलाड़ियों का चयन हुआ है. एक दर्जन अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी चयनित हुए. जल्द 521 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती करने जा रहे हैं.

यूपी पुलिस अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण एवं खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने किया.

दिव्या को दिया गया नायब तहसीलदार का नियुक्ति पत्र
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर निवासी कुश्ती की खिलाड़ी दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार का नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र पाकर दिव्या के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मुझे यूपी में जन्म लेने पर गर्व है. मैं पहले दिल्ली से खेलती थी. मेरे पापा मजदूर थे. बड़ी मुश्किल से सीखा. प्रदेश सरकार ने पदक जीतने पर पहले 50 लाख रुपए दिए थे. मेरे पति ओलंपिक की तैयारी करा रहे हैं. खेलो इंडिया गेमचेंजर साबित हो रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This