प्रतापगढ़ में हादसा: ऑटो-टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, कई घायल

Must Read

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार को लीलापुर में टैंकर की टक्कर से ऑटो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मोहनगंज बाजार में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, लीलापुर के मोहनगंज बाजार में यह हादसा हुआ है. ऑटो सवारियों लेकर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहा था। इस दौरान मोहनगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इससे टेंपो के परखचे उड़ गए. उसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

टैंकर का गैस लिक होने से खाली कराई गई सड़क
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर की गैस लिकेज होने से पुलिस ने सड़क को खाली करवा दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This