मनाली की भारी बारिश में फंसे एमपी के दो कपल, चिंता में डूबा परिवार, सरकार से लगाई गुहार

Must Read

सिवनीः मनाली आसमान से आफत बरस रही है. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दो कपल मनाली की भारी बारिश में फंस गए हैं. एक ही परिवार के चारों पति-पत्नी तेज लाल सनोडिया, दीपक सनोडिया, अरुणा सनोडिया और तरुणा सनोडिया मनाली घूमने निकले हैं. 9 जुलाई को चारों ने अपने-अपने परिजनों को बाढ़ में फंसे होने की जानकारी दी थी, लेकिन, 10 जुलाई को सुबह से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा. इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं. परिजनों ने मध्य प्रदेश और हिमाचल सरकार से चारों का पता लगाकर सुरक्षित घर पहुंचाने की अपील की है.

अगले 24 घंटों में हिमाचल में भारी बारिश की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में हिमाचल में भारी बारिश की आशंका है. छह जिलों चम्बा, कूल्लु, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी में बाढ़ की चेतावनी दी गई है. जुलाई माह में पिछले 24 घंटों के दौरान मनाली, सोलन व रोहडू में हुई बारिश ने पिछले 50 साल के रिकार्ड तोड़ दिया है.

मानसून का रौद्र रूप देख लोग भयभीत
मालूम हो कि, हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी से अति भारी बारिश हो रही है. मानसून का रौद्र रूप देख लोग भयभीत हैं. हालात बेकाबू हो गए हैं. लगातार बारिश ने जल थल एक कर दिया है. हिमाचल में भारी वर्षा से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार दोपहर तक मिली जानकारी के मुताबिक, छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान भूस्खलन से छह नेशनल हाईवे सहित 828 सड़कें बंद हैं.

बारिश से लगातार हो रही मौत
बारिश से लगातार लोगों की मौत हो रही है. शिमला जिले में कुल 9 लोगों की मौत हुई है. कोटगढ़, ठियोग और न्यूज शिमला में 24 घंटे में 4 लैंडस्लाइड हुए हैं. यह सब लैंडस्लाइड घरों पर हुए हैं. इसकी वजह से कोगढ़ में मां-पिता, बेटा, ठियोग में 5 लोग और न्यूज शिमला में एक युवती की मौत हुई है. कुल्लू के निरमंड में कार हादसे में 4 लोगों की जान गई है. चंबा और कुल्लू में महिला और पुरुष की मौत भी हुई है. मंडी और कुल्लू में तबाही हुई है. चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद है. लेह मनाली, शिमला हाटकोटी रोहड़ू सहित छह हाईवे बंद हो गए हैं. यहां हालात बदतर हो गए हैं.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This