अब France में भारतीय कर पाएंगे UPI के जरिए पेमेंट, एफिल टावर से होगी शुरुआत

Must Read

PM Modi in Paris: वीरवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, बहुत जल्द भारतीय पर्यटक एफिल टावर में भी UPI से भुगतान कर पाएंगे. पीएम मोदी ने कहा, फ्रांस में भारतीय UPI से भुगतान करने को लेकर समझौता हुआ है. उन्‍होंने बताया कि इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी और भारतीय यहां UPI के जरिए रुपये में भुगतान कर पाएंगे.

ये भी पढ़े:- PM Modi को मिला France का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, इस समझौते से भारतीय नवाचार के लिए एक बड़ा नया बाजार खुल जाएगा. साथ ही उन्‍होंने भारतीयों से अपील की कि भारत को तेजी से विकसित देश बनाने के लिए वे देश में बड़ी मात्रा में निवेश करें. पीएम मोदी ने कहा कि सभी रेटिंग एजेंसियां भारत को चमकता सितारा बता रही हैं. आपके लिए निवेश का यह सही समय है. उन्‍होंने आगे कहा, दुनिया एक नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और इसमें भारत की क्षमता व भूमिका तेजी से बदल रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This