Bhojpuri: रितेश पांडे स्टारर फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ रिलीज, कमाल की स्टोरी के साथ शानदार गानें आए फैंस को पसंद

Must Read

Tu Tu Main Main released: फैंस का इंतजार खत्म करते हुए भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ आज रिलीज कर दी गई. इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है. ये मूवी हॉरर कॉमेडी पर आधारित है. फिल्म में मुख्य किरदार रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत, मधु शर्मा, यामिनी सिंह ने निभाया है. इस फिल्म की जानकारी आने के साथ फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर के रिलीज के साथ ही फिल्म देखने के लिए फैंस परेशान थे.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: एक्ट्रेस के डांस के दीवाने हुए नीलकमल, कहा- ‘ताल ठोका तबला प’

स्टोरी आ रही लोगों को पसंद
इस फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलने जा रहा है. रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गायन के साथ ही एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, अब उनकी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को लेकर रितेश पांडे ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि फ़िल्म अपने भोजपुरी समाज को नयेपन की तरफ ले जाएगी इसी के साथ ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी. भोजपुरी के ग्राफ को बढ़ाने में ये फिल्म काम करेगी. वहीं फिल्म की स्टोरी के बारे में बताया कि काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा इसी के साथ इसके गाने काफी पसंद आ रहे हैं.

ये है फिल्म की शानदार स्टारकास्ट
जियो स्टूडियोज ने हाल ही में भोजपुरी फिल्मों की स्ट्रीमिंग में अपना कदम रखा है. इस कड़ी में रितेश पांडे स्टारर फिल्म ‘तू तू मैं मैं’जियो स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज की गई है. फिल्म जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में रितेश पांडे और यामिनी सिंह मुख्य किरदार मे है तो वहीं इस फिल्म में आप बसे वरस्टाईल एक्टर अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, के के गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह को देख सकते हैं. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे, अविनाश रोहरा, समीर आफताब और वेंकट महेश हैं.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This