Sensex Opening Bell: सपाट स्‍तर पर खुला शेयर बाजार,150 अंक टूटा सेंसेक्स, Nifty में भी कमजोर शुरुआत

Must Read

Sensex Opening Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानि गुरूवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरूआत सपाट हुई. एक तरफ जहां सेंसेक्स (Sensex) में वीरवार को कारोबार की शुरूवात करीब 23 अंकों की गिरावट के साथ हुई. तो वहीं दूसरी तरफ निफ्टी (Nifty) में भी सुस्ती के साथ कारोबार शुरू हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 40.68 (0.06%) अंक फिसलकर 67,056.76 अंकों के लेवल पर ट्रेंड करता दिखा, जबकि निफ्टी 14.90 (0.08%) टूटकर 19,818.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ.

ये भी पढ़े:- 108MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी…भारत में लॉन्च हुआ Realme C53

आईटी सेक्टर के शेयरों पर शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला. बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद भारी बिकवाली देखी गई. इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) 150 अंकों तक लुढ़क गया है. निफ्टी (Nifty) भी 19800 से फिसल गया है. वीरवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने एक विशेष सत्र में कारोबार शुरू किया, जिसका उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मूल्य को निर्धारित करना था.

Latest News

ईशा देओल ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी, पूनम के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Mumbai: ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रदीप रंगवानी और...

More Articles Like This