दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है भारत: पीएम मोदी

Must Read

G-20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में G-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत की ओर से हरित विकास और एनर्जी ट्रांजिशन के क्षेत्र में भारत की ओर से किए जाने वाले बड़े प्रयासों की चर्चा की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, भारत सबसे अधिक आबादी वाला राष्ट्र है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, फिर भी हम अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने 9 साल पहले अपने गैर-जीवाश्म, स्थापित विद्युत क्षमता लक्ष्य को हासिल कर लिया.

हमने अब एक उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है, हम 2030 तक 50% गैर-जीवाश्म स्थापित क्षमता प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं. भारत सौर और पवन ऊर्जा के मामले में वैश्विक लीडर्स में से एक है. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “हमने इस वर्ष 20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का रोलआउट शुरू किया है, हमारा लक्ष्य 2025 तक पूरे देश को कवर करना है. हमें प्रौद्योगिकी अंतराल को पाटने, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने और आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने के तरीकों को खोजने की जरूरत है.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This