बंगाल में मणिपुर जैसी घटना: चोरी के आरोप में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा, Video वायरल

Must Read

नई दिल्लीः मणिपुर में निर्वस्त्र कर दो महिलाओं को पीटे जाने के वीडियो के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी महिलाओं को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो सामने आया है. चोरी के आरोप में पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके पीटा गया. इस वीडियो को भाजपा के केंद्रीय सहप्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि यह घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की है.

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख और सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर कहा कि यह घटना 19 जुलाई को मालदा के पकुआहाट इलाके में हुई. मालवीय ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में आतंक जारी है. मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही. मालवीय ने घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया.

कपड़े फाड़े, घेरकर की पिटाई
अमित मालवीय द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ दो महिलाओं को घेरे हुए है. उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है. इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए. वह इसमें घायल हो गई हैं. फिलहाल, पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

पुलिस के सामने हुई महिलाओं की पिटाई
अमित मालवीय के अनुसार, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई. दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं. मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी. नॉर्थ ईस्ट इंडिया ब्लॉग के मुताबिक, अभी तक किसी ने भी पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This