Bihar News: बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 1 की मौत, 2 घायल

Must Read

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कटिहार में उग्र भीड़ पर पुलिस ने फायरिंग की. इस फायरिंग में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. हालांकि, ग्रामीण दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक एक ही मौत की पुष्टि की है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सैकड़ों लोग पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दिया. घटना की वजह से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए की हवाई फायरिंग
कटिहार जिला के बारसोई थाना क्षेत्र में यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि बारसोई अनुमंडल में पौने तीन बजे बिजली विभाग के रवैये से नाराज लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क को जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच अचानक लोग उग्र हो गए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहले लाठीचार्ज और बाद में हवाई फायरिंग करने लगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और अधिक उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी. लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने बचाव में फायरिंग की. इसमें तीन लोगों को गोली लग गई. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है.

पुलिस को खदेड़ दिया था भीड़ ने
इधर, घटना की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. एसपी ने मामले की जांच करवाने की बात कहा. उन्होंने कहा कि भीड़ को पहले बातचीत के जरिए समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के साथ झड़प करने लगे. इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया. अंत में हालात को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. ग्रामीणों के मुताबिक, मरने वाले की पहचान बारसोई अनुमंडल के वासल गांव निवासी 34 वर्षीय खुर्शीद आलम के रूप में हुई. वहीं घायल की पहचान बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी 32 वर्षीय नियाज आलम के रूप में हुई है. तीसरे घायल की पहचान की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This