पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम की 8वीं पुण्यतिथि पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का बड़ा संदेश, बोले- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल थे कलाम साहब

Must Read

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की आज 8वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर गुरुवार को एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ ने शिरकत की. वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, अभिनेता रणजीत, अकबर खान, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सचिव रहे एसएम खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल व दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा, “भारत में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाए और उसमें कुछ महापुरुषों का नाम जोड़ा जाए तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब के नाम पर मुझे नहीं लगता है कि हिंदुस्तान की 140 करोड़ की आबादी में किसी को कोई दिक्कत होगी.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “वैसे तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब का मन और जीवन एक दर्पण की भांति था. वे बेहद सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्ति थे.

लेकिन भारत को ताकत देने में उन्होंने अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों का निर्माण किया और उन्हें मिसाइल मैन कहा गया, ये बात अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है.”

उपेंद्र राय ने कहा, “अगर समुद्र अनुनय विनय को नहीं सुनता तो श्रीराम के पास ऐसे आग्नेयास्त्र भी थे जो समुद्र को सुखा देते. वैसे ही हमारे कलाम साहब के दिमाग में ऐसी मिसाइलों का नक्शा और उसको बनाने का जुनून था जो आज पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है.”

विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को युवाओं को प्रेरित करने व अनगिनत लोगों का भविष्य संवारने के लिए ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This