ED Raid: हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन के ठिकानों पर ED का छापा, जाने क्या है मामला

Must Read

नई दिल्लीः मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल और अन्य के खिलाफ छापेमारी की. धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम में स्थित परिसरों की तलाशी ली गई.

बताया जा रहा है कि यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंजाल के कथित करीबी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत से उपजी है, जिसके खिलाफ अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप में जांच की गई थी. आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में पिछले वर्ष मार्च में मुंजाल और उनकी कंपनी हीरो मोटरकॉर्प पर छापा मारा था.

बता दें कि, हीरो मोटोकॉर्प 2001 में एक कैलेंडर वर्ष में यूनिट वॉल्यूम बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता बन गई और पिछले लगातार 20 वर्षों से इस खिताब को बनाए रखा है. कंपनी की एशिया, अफ्रीका और दक्षिण व मध्य अमेरिका के 40 देशों में उपस्थिति है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This