Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल का ये गाना YouTube पर कर रहा ट्रेंड, शिव भक्ति में डूबे आए नजर

Must Read

Latest Bol Bam Song 2023: सावन के पावन महीने में भोजपुरी कलाकार शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. भोजपुरी के तमाम गानें सावन के महीने में रिलीज किए जा रहे हैं. इस बीच भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल का गाना हाल ही में रिलीज किया गया. गाने के बोल ‘हिरउआ बम’ है. गाने को अभी तक 1.6 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. वीडियो सांग में खेसारी लाल एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

शिल्पी के साथ गाया गाना
गाना हिरउआ बम को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. इस गाने में एक्ट्रेस और एक्टर खेसारी लाल यादव जीजा साली का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. खेसारी से साली ने कहा आप देवघर जा रहे हैं तो मेरे लिए हरी, हरी चूड़ी लेकर आइएगा. इस बीच खेसारी का कहना है कि आपकी जो डिमांड है उसको लेकर आएंगे. इस गाने को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. इसे खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. आपको बता दें इस साल खेसारी के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गाने रिलीज किए गए हैं.

लिरिक्स कमाल का
गाना हिरउआ बमल के लिरिक्स मुकेश यादव ने लिखा है. संगीत विकास यादव ने दिया है. इस गाने को हिरउआ बम के बैनर तले बनाया गया है जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सांग डीजे पर जमकर प्ले किया जा रहा है. इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं. गाने यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 6 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This