खेसारी और शिल्पी की आवाज का चला जादू, ‘भांग के स्वाद’ गाने ने मचा दिया धमाल

Must Read

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के गानों का फैंस को इंतजार रहता है. इस साल सावन में तमाम खेसारी के गाने रिलीज किए जो वायरल हुए. इस बीच एक और गाना आज रिलीज किया गया है. जिसको दर्शकों का अप्रत्याशित प्यार मिल रहा है. रिलीज किए गए ट्रेंडिंग स्टार के गाने के बोल, ‘भांग के स्वाद’ है, जिसपर श्रोता जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इस गाने को अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. सांग में खेसारी लाल यादव और तोषी द्विवेदी ने अभिनय किया है. वीडियो सांग को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब से जारी किया है.

शिल्पी और खेसारी लाल की आवाज
सांग भांग के स्वाद को शिल्पी राज और खेसारी लाल ने मिलकर गाया है. दोनों की जोड़ी जिस भी गाने को एक साथ गाती है उसका हिट होना तय माना जाता है. ऐसे में इस गाने को भी फैंस का प्यार मिल रहा है. गाने के वीडियो में खेसारी और तोषी को देखा जा सकता है. दोनों ने इस शिव भजन में जमकर डांस किए हैं. वहीं, वीडियो में एक्ट्रेस, खेसारी को भांग बेचते नजर आ रही हैं. दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को भा रही है. इस गाने का संगीत कावड़ियों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. जो भी इसे एक बार सुन रहा वो फिर से इसको सुनना पसंद कर रहा है.

कौन- कौन हैं कलाकार
‘भांग के स्वाद’ गाने को शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स को अभिनव प्रताप सिंह ने लिखा है. वहीं, इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो निर्देशन आशीष सत्यार्थी का है. कोरियोग्राफी सनी ने किया है. वीडियो सांग में एक्टर खेसारी लाल के साथ तोषी द्विवेदी ने अभिनय किया है. इस गाने को एल्बम भांग के स्वाद के बैनर तले बनाया गया है, जिसे वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This