Kishore Kumar Birthday Special: एक चतुर नार, मेरे सपनों की रानी के अलावा क्या आपने सुने ये टॉप 10 सदाबहार गाने?

Must Read

Kishore Kumar Superhit Songs: बॉलीवुड में अगर हम मल्टीटैलेंटेड की बात करें, तो भारतीयों को सबसे पहले पार्श्वगायक गायक किशोर कुमार का नाम याद आता है. ऐसे इसलिए क्योंकि किशोर कुमार केवल सिंगर नहीं, एक बेहतरीन एक्टर, कॉमेडियन, निर्माता और निर्देशक भी थे. हर हुनर होने के बाद भी वो असल जिंदगी में भी बहुत मजाकिया थे. आज उनका जन्मदिन है.

आज भी गुनगुना लेते हैं लोग
पार्श्वगायक गायक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था. वह काफी मजाकिया स्वभाव के थे. अगर फिल्मी गानों की बात हो, तो सुरों के बादशाह किशोर कुमार का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता. आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 1500 से ज्यादा गाने गाए. किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं उनके टॉप 10 सदाबहार गाने, जो आज भी हम गुनगुना लेते हैं. ये गाने लाखों दिलों पर आज भी राज करते हैं.

फिल्म पड़ोसन का गाना एक चतुर नार
किशोर कुमार की फिल्म पड़ोसन का गाना ‘एक चतुर नार’ शायद ही किसी ने न सुना हो. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था. वहीं, फिल्म ‘याराना’ में गाया किशोर कुमार का गाना भी लोगों की जुबान से नहीं उतरा है. फिल्म ‘कटी पतंग’ का ये रोमांटिक गाना किशोर कुमार ने गाया, जिसे आनंद बख्शी लिखा ने लिखा था. किशोर कुमार का गाया ‘कुदरत’ मूवी का गाना भी आज लाखों दिलों पर राज करता है. मेरे सपनों की रानी गाना किशोर कुमार ने गाया, जिसे आनंद बख्शी ने लिखा.

मेरे महबूब कयामत होगी
किशोर कुमार ने फिल्म ‘आराधना’ का ‘रूप तेरा मस्ताना’ गाना गाया, जिसे आज भी लोग गुनगुनाते हैं. इस गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था. वहीं, फिल्म ‘गैम्बलर’ का गाना हम कैसे भूल सकते हैं, जिसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया. लता और किशोर ने फिल्म ‘रामपुर का लक्ष्मण’ में अपनी आवाज दी. फिल्म ‘आन मिलो सजना’ का सदाबहार गाना भी किशोर कुमार और लता दीदी ने गाया है. ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ ये गाना फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ का है, जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This