Bhojpuri: पवन सिंह ने साइन की 5 फिल्में, कहा- ‘मेरे से तेज कोई काम करे तो जानूं’

Must Read

Pawan Singh Upcoming 5 Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को पावर स्टार के तौर पर जाना जाता है. पवन सिंह अपनी गायकी से सभी का दिल रखते हैं. वहीं, उनके फिल्में जब भी रिलीज की जाती हैं वो गर्दा उड़ा देती हैं. पवन की फिल्मों का इंतजार करने वाले दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, पवन सिंह ने हाल ही में सारेगामा हम भोजपुरी के साथ मिलकर एक दो नहीं बल्कि 5 फिल्मों को साइन किया है. इस बात की जानकारी सारेगामा म्यूजिक कंपनी के सीएमडी विक्रम मेहरा ने दी.

उन्होंने बताया कि सारेगामा यूडली फिल्म्स के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा. हालांकि, सभी फिल्में सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर तले ही बनाई जाएंगी. पवन सिंह ने जिन फिल्मों को साइन किया है उनका नाम क्रमशः हिदायत खान, योगी, रुद्र, सनक और बिहार है. ये सभी पांच फिल्मों को एक एक कर बनाया जाएगा और रिलीज की जाएगी. इस बात की जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई. पवन सिंह ने इन फिल्मों को साइन करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है.

एक्टर पवन सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए एक्साइटेड हूं. मेरे लिए काम ही पूजा है. चाहे गाना गाने के लिए कोई अवसर मिले या फिल्मों में काम करने का मौका हो. पावर स्टार ने आगे कहा कि मैं जिस भी सेट पर जाता हूं, अगर वहां पर कोई मेरे से ज्यादा तेज काम करे तो मैं मान जाउं, सेट पर मेरे से ज्यादा कोई काम नहीं कर सकता है. पवन ने बताया कि सारेगामा की टीम एक बेहतरीन टीम है इसके साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This