Bulandshahr में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत 1 की हालत गंभीर

Must Read

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति घायल है. बता दें तकरीबन 2:00 बजे एक अज्ञात ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है. चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरी घटना थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के दानपुर के पास की है.

अमरोहा में भी सड़क हादसा
उधर अमरोहा जिले से भी सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर खराब खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक घुस गया. इस हादसे में ट्रक ड्राईवर की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को काटकर शव को बाहर निकाला. दोनों ट्रकों को भारी नुकसान हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This