NFA 2023 में आलिया और अल्लू अर्जुन ने मारी बाजी, यहां देखे विनर्स की पूरी लिस्ट

Must Read

National Film Awards 2023: नई दिल्ली में 24 अगस्त को नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 का आयोजन किया गया. 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों ने शिरकत की. शाम 5 बजते ही विनर्स के नाम अनाउंस होने शुरु हो गए. आपको बता दें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म फेटरनिटी के लिए काफी खास माना जाता है. बेस्ट एक्ट्रेस की दौड़ में आलिया भट्ट्, कृति सेनन और कंगना रनौत सबसे आगे थीं, लेकिन ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के चलते ये अवार्ड आलिया भट्ट् की झोली में आ गया.

कृति सेनन भी इस रेस में पीछे नहीं रहीं. बता दें कि इस बार आलिया और कृति दोंनो को ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया. ऐसे ही बेस्ट एक्टर के लिए अल्लू अर्जुन, राम चरण, जूनियर एनटीआर में कड़ी टक्कर थी, लेकिन ‘पुष्पा’ भाऊ की एक्टिंग ने सबको दर किनार कर ये अवार्ड अपने नाम कर लिया. नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 में और भी कई अवार्ड दिए गए, आइए आपको दिखाते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट.

  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट/कृति सेनन
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड एक्टर)
  • बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

यह भी पढ़ें-

मिशन मंगल के निर्देशक जगन शक्ति का ऐलान, ‘चंद्रयान 3 पर बनाऊंगा फिल्म’

Latest News

Bhojshala Mandir Verdict: हाईकोर्ट ने भोजशाला को घोषित किया मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार, नहीं हो सकेगी नमाज

Bhojshala Mandir Verdict: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर विवाद पर शुक्रवार को ऐतिहासिक...

More Articles Like This