नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से आलिया हुईं बाहर, जानिए किस एक्ट्रेस को मिला मां सीता का किरदार

Must Read

Bollywood News: हिंदू एपिक रामायण पर आधारित,आदिपुरुष के बाद, फिल्म मेकर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चाएं हो रहीं हैं. खबरों के मुताबिक, राम का रोल रणबीर कपूर और माता सीता के रोल में आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हॉर्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू किया है.

उनकी बॉलीवुड फिल्म की बात की जाए तो उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म RRR में दर्शकों ने आलिया को सीता के रोल में काफी पसंद किया था. अब फैंस को उनकी आगामी फिल्म रामायण का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ से बाहर हो गई हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर.

फिल्म से क्यों दूर हुईं आलिया भट्ट?
इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुईं हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बज बना हुआ है. नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम और सीता के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आई कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मेकर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में डेट्स इश्यू के चलते आलिया भट्ट अब माता सीता के किरदार में नजर नहीं आएंगी.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ एक बड़ी फिल्म है. इसके प्री-प्रोडक्शन में काम काफी धीरे चल रहा है और समय लग रहा है, क्योंकि मेकर्स का कहना है कि पर्दे पर छोटी से छोटी डिटेल भी एकदम सही जानी चाहिए. इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे, लेकिन फिल्म की शूटिंग में देरी होने के कारण, आलिया भट्ट ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. जिसके बाद माता सीता के किरदार को लेकर खूब चर्चाएं हो रहीं हैं. कहा जा रहा है कि साउथ की सुपरस्टार साईं पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आ सकती हैं.

फिल्म में राम का रोल निभाएंगे रणबीर कपूर?
फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर में नजर आएंगे. आलिया भट्ट अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगी, हालांकि अभी तक रणबीर कपूर को लेकर ऐसा कोई खास खुलासा नहीं किया गया है. पहले की खबरों में ये भी बताया गया था कि फिल्म ‘रामायण’ में साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फैंस उनको देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और उनके लिए ये काफी एक्साइटिंग न्यूज है.

यह भी पढ़ें-

NFA 2023 में आलिया और अल्लू अर्जुन ने मारी बाजी, यहां देखे विनर्स की पूरी लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This