Viral Video: महादेव के मंदिर में सलवार सूट में पहुंचे चोर, ले भागे त्रिशूल और दो नाग

Must Read

Jodhpur News: सावन का पवित्र माह चल रहा है. इस बीच चोरों ने महादेव के मंदिर को अपना निशाना बनाया है. पूरा मामला जोधपुर का है, जहां महिलाओं के कपड़े पहनने वाला एक गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह ने मंडोर थाना के बेरी गंगा स्थित महादेव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. मंदिर से नकबजन गिरोह ने कटर से ताला काटकर महादेव का त्रिशूल, दो नाग समेत चांदी के आभूषण चुरा ले गए.

महादेव का त्रिशूल और दो नाग चुरा ले गए चोर
इस मामले में पुजारी आकाश ओझा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रात में चोर पहुंचे. इस दौरान एक नकाबपोश ने गौशाला के पास लगा सीसीटीवी कैमरा नीचे कर दिया. इसके बाद उसने मंदिर के मेन गेट पर लगा कैमरा भी मोड़ दिया. फिर क्या था सलवार सूट में पहुंचे दोनों चोरों ने कटर से ताला काटा और अंदर दाखिल हो गए. इसके बाद उन्होंने मंदिर के गेट में लगा ताला भी काट दिया. इस दौरान चोर मंदिर से चांदी का महादेव का त्रिशूल, 2 नाग, चांदी का कुछ मुकुट और वहां मौजूद आभूषण भी चुरा ले गए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This