लानत है! दो बेवड़े शिक्षक आपस में भिड़े, ऐसे बनाएंगे बच्चों का भविष्य?

Must Read

रवि गौतम/ हाथरस: बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की मानी जाती है. ऐसे में एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आई है, जिसने शिक्षक होने की गरिमा को तार-तार कर के रख दिया है. हसायन विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलूपुरा प्रेमनगर स्थित एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों शराब के नशे में नजर आ रहे हैं. दोनों शराबी शिक्षकों ने आपस में जकर मारपीट की, इतना ही नहीं, एक शिक्षक तो काफी देर तक नशे की हालत में बेहोश पड़ा रहा. ऐसे में सवाल है कि क्या कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार होगा जहां पर ऐसी हालत में शिक्षक आते हों.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, हसायन विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलूपुरा प्रेमनगर स्थित एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षक अवकाश के बाद कस्बा हसायन के एक शराब की दुकान पर पहुंचे. उसके बाद इन दोनों ने शराब के नशे में धुत होकर रति का नगला के निकट आपस में जमकर मारपीट की और गाली गलौज हुई.

कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझाने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं मानें. काफी देर तक मारपीट और शोरगुल होता रहा. शराब के नशे में एक शिक्षक तो वहीं बेहोश हो गया. किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इलाके की पुलिस वहां पहुंची लेकिन पुलिस को दोनों में से कोई शिक्षक नहीं मिला.

बीएसए ने कही ये बात
हसायन के कोतवाली प्रभारी धीरज गौतम का कहना है कि उन्हें मौके पर कोई शिक्षक नहीं मिला. कोई तहरीर भी नहीं आई है. वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी हुई है. वह पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। जांच के आधार पर दोनों शिक्षकों ने यदि शराब पीकर इस तरह की घटना की है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Kasganj News: जिले में डेंगू का बरपा कहर, अब तक 5 की मौत, 9 मिले पॉजिटिव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This