Vastu Tips: इस रंग से रंगे घर की पूर्व दिशा की दीवार, बनी रहेगी बरकत

Must Read

Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि और शांति रखने के लिए वास्तु का विशेष महत्व है. अगर घर बनाते वक्त और घर को मेंटेन रखने के लिए वास्तु में वर्णित नियमों को माना जाए तो घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होगा. ऐसे में आज हम आपके लिए एक वास्तु के नियम को लेकर आए हैं जिसमे घर के रंगो के बारे में हम बात करेंगे.

दरअसल, वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर में रंगो का काफी महत्व होता है. अगर घर की दीवरों को सही रंग से रंगा जाए तो घर में उर्जा का प्रवाह होता है. आज के इस ऑर्टिकल में हम हरे रंग की बात करेंगे और इस रंग को घर की किस दिशा में प्रयोग किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इस रंग से रंगे घर का ये कोना, मां लक्ष्मी करेंगी छप्पर फाड़ धन की बारिश

किस दीवार को कराएं हरा
वास्तु के नियमों के अनुसार घर के पूर्व दिशा में हरा रंग करवाना अच्छा माना जाता है. इस दिशा में हरा रंग कराने से परिवार के बड़े बेटे के जीवन की गति बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो घर के पूर्व दिशा में अगर हरा रंग है तो घर के बड़े बेटे की तरक्की में कोई बाधा नहीं आती है. वहीं, इस बात का भी वर्णन है कि पूर्व की ओर मुंह करके पढ़ने काफी फायदा होता है. इस दिशा की ओर अगर मुंह करके पढ़ाई की जाए साथ ही घर की इस दिशा का रंग हरा हो तो बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2023: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

वहीं, ज्योतिष शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि पूर्व दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से भी है. ऐसे में अगर घर का पूर्व दिशा में हरे रंग के साथ ही लकड़ी से बनी चीजें रखी जाएं, तो इससे घर के विकास में कोई बाधा नहीं आती है. आपको बता दें कि घर के पूर्व दिशा में हरा रंग कराने के साथ अगर इसी दिशा में अगर दरवाजा और खिड़की लगाई जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है.

(Disclamer: लेख में दी गई जानकारी सामन्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. The Printline इसके प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This