Raksha Bandhan 2023: जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा पहुंचे वाराणसी, बहन से राखी बंधवाने जाएंगे सोनभद्र

Must Read

Raksha Bandhan 2023: देश भर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्यौहार की रौनक हर कोने में है. इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बच्चियों से राखी बंधवाते नजर आए. इस बीच जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज बुधवार दोपहर 12-00 बजे, वाराणसी पहुंचे. दरअसल, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपने बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र पहुंचेंगे.

सोनभद्र जाएंगे सिन्हा
दरअसल, प्रतिवर्ष जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र के मधुपुर के आमडीह गांव जाते हैं, जहां वह अपनी बहन आभा राय से राखी बंधवाते हैं. वहीं, उप राज्यपाल के वाराणसी आगमन को लेकर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचे. इस दौरान वो अपने चित- परिचित अंदाज में नजर आए. एलजी मनोज सिन्हा ने गाजीपुर से आए भाजपा समर्थकों से बारी-बारी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. इसके बाद वो अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

बीजेपी नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अक्षय लाल गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, राम राज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा,राजेश चौहान,चतुर्भुज चौबे,अजीत सिंह आदि ने गुच्छ और अंग वस्त्र से उप राज्यपाल मनोज सिन्हा स्वागत अभिनन्दन किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This