Chandrayaan 3 Updates: चांद पर आया भूकंप? प्रज्ञान ने किया महसूस; ISRO ने दी बड़ी अपडेट

Must Read

Chandrayaan 3 Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने गुरुवार को चंद्रमा पर आए प्राकृतिक भूकंप आने की जानकारी दी. ISRO ने बताया कि उन्हें चंद्रमा पर आए इस प्राकृतिक भूकंप का पता रोवर की एक्टिविटी द्वारा चला. इसे ILSA चंद्र भूकंपीय गतिविधि पेलोड ने रिकॉर्ड किया है. इसरो ने इस बारे में जानकारी दी. ISRO ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम जो अभी सतह पर काम कर रहा है, ने चंद्रमा पर भूकंपन की घटना के बारे में पता लगाया है. इसको लेकर प्रज्ञान रोवर और अन्‍य पेलोड ने भी डेटा भेजा है और अब घटना को लेकर जांच की जा रही है.”

ILSA पेलोड ने इस घटना को किया रिकॉर्ड
रोवर की एक्टिविटी को चंद्रमा पर पहला माइक्रो इलेक्‍ट्रो मैकेनिकल सिस्‍टम प्रौद्योगिकी आधारित यंत्र ने रिकॉर्ड किया है. इसरो ने बताया, “चंद्र भूकंपीय गतिविधि ILSA पेलोड ने एक घटना को रिकॉर्ड किया जो प्राकृतिक प्रतीत होती है. विक्रम लैंडर द्वारा पता लगाई गई यह घटना चंद्रमा पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है, लेकिन इसकी सटीक प्रकृति की अभी जांच चल रही है. इसके अतिरिक्त, इसने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है. इस घटना के स्रोत की जांच की जा रही है.”

चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा प्रज्ञान
ISRO ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट ट्वीट करते हुए कहा, “ऐसा महसूस होता है मानो एक बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा है, जबकि माँ स्नेहपूर्वक देख रही है. है ना?”

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This