Royal Enfield Bullet 350 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Must Read

New Generation Royal Enfield Bullet 350: बुलेट लवर्स के लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, रॉयल एनफील्ड की सबसे पॉपुलर बाइक बुलेट 350 अपडेट हो गई है. Royal Enfield की ये मोटरसाइकिल नए और एडवांस जे-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. New Generation Royal Enfield Bullet 350 में अधिक स्मूथ 349cc इंजन मिलेगा, जिसका यूज क्लासिक 350, मेटिओर 350 और हंटर 350 में भी किया जा सकता है.

इंजन
New Generation Royal Enfield Bullet 350 का 349cc J-प्लेटफ़ॉर्म इंजन, पहले मिलने वाले 346cc UCE इंजन को रिप्लेस करेगा, जो 2010 से बुलेट 350 में मिलता था. रिर्पोट्स के अनुसार बुलेट 350 रॉयल एनफील्ड की इस पुरानी UCE इंजन के साथ आने वाली आखिरी बाइक है, लेकिन अभी आउटपुट आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है, इसमें कंपनी के अन्य मॉडल की तरह लगभग समान 20 HP और 27 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है.

डिजाइन
New Generation Royal Enfield Bullet 350 में क्लासिक 350 के समान कई एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. दोनों के ही इंजन और चेसिस समान होंगे, लेकिन डिजाइन में कुछ चेंजेस देखने को मिल सकते हैं. इस बुलेट में सिंगल-पीस सीट मिलेगी. इसमें एक नया टेल-लैंप, एक स्क्वायर शेप बैटरी बॉक्स, और नया हेडलाइट डिजाइन भी मिलेगा. नई बुलेट 350 में फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर ट्रेडिशनल, हैंड पेंटेड पिनस्ट्रिप पहले जैसा ही होगा.

कीमत
New Generation Royal Enfield Bullet 350 की कीमतों की बात करें तो इसमें अभी चल रहे मॉडल्स के मुकाबले 10,000 से 12,000 रुपये की तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. ट्रायम्फ और हार्ले-डेविडसन के नए मॉडल्स से बाजार में टक्कर मिलने के बाद रॉयल एनफील्ड इसे अग्रेसिव कीमतों पर लॉन्च कर सकती है. 2022 में हंटर 350 के लॉन्च से पहले Royal Enfield के लिए एंट्री लेवल मॉडल हुआ करता था. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपडेटेड बुलेट 350 की कीमत हंटर 350 और क्लासिक 350 के कीमतों के बीच ही होगी.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This