Aligarh News: रूबी आसिफ खान ने बेटे को बनाया कान्हा, घर पर की जन्माष्टमी की पूजा

Must Read

Aligarh News: आज देश के कुछ हिस्सों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाजा जा रहा है. वहीं, देश के कुछ हिस्सों में कल इस त्यौहार को मनाया गया था. देश भर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही हैं. कान्हा की नगरी मथुरा में आज धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. वाराणसी, अयोध्या में ये पर्व 6 सितंबर को मनाया गया. इस बीच अलीगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो पल भर में दिल को छू जा रही है. दरअसल, अलीगढ़ में रहने वाली रूबी आसिफ खान ने भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर उनकी पूजा की और प्रार्थना की. रूबी आसिफ खान पिछले काफी समय से हिंदुओं की तरह गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा करती आ रही हैं. जिसकी सराहना क्षेत्र में होती है.

रूबी खान कभी कभी घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करती है, तो कभी दुर्गा नवमी पर नौ दिन व्रत रहती हैं. इस बार उन्होंने जन्माष्टमी पर कान्हा की पूजा की है. जिसकी मनमोहक तस्वीरें लोगों के दिलों को जीत रही हैं. रूबी खान ने श्री कृष्ण की मूर्ति को पहले नहलाया और फिर उनको पोशाक पहनाकर उनका पूजन किया. सबसे खास बात ये है कि रूबी ने अपने बेटे को भी श्री कृष्ण की तरह ही कपड़े पहनाए हैं. वो भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है.

रूबी आसिफ खान ने बताया कि आज जन्माष्टमी है, इस पावन पर्व को आज काफी धूमधाम से मनाया है और पहले से भी मनाते आएं हैं. उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण को मैंने नहलाया है, उनको उनकी पोशाक पहनाई है, भोजन कराया. वहीं, इसके बाद उनकी आरती भी की है. रूबी आसिफ खान ने बताया कि मैंने उनसे प्रार्थना की है कि भगवान जी, इसी तरह हमारे इस शहर में पूरे हिंदुस्तान में अमन चैन सुख शांति बनी रहे और इसी तरीके से हिंदू मुसलमान में एकता बनी रहे. कभी कोई भेदभाव ना हो. उन्होंने बताया कि इस त्यौहार को काफी सालों से मनाते आई हैं. इस बात की भी जानकारी दी कि अपने बेटे को वो पिछले दो सालों से कान्हा बनाते आईं हैं. ठीक इसी कड़ी में उसको कान्हा बनाया है. रूबी आसिफ खान ने बताया कि वो चाहती हैं कि बस शहर और देश में ऐसे ही अमन शांति बनी रहे, ऐसे ही हमारा हिंदुस्तान तरक्की के मार्ग पर बढ़ता रहे.

यह भी पढ़ें-

Viral Video: ट्रेन में बकरी लेकर चढ़ गई महिला और लोग करने लगे तारीफ, जानिए वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This