कंगना के फैंस को करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार, चंद्रमुखी-2 की रिलीज डेट टली

Must Read

Chandramukhi 2 : कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. उनको चंद्रमुखी-2 को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बता दें, यह फिल्म पहले 15 सितम्बर को रिलीज होने वाली थी. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो, शाहरुख के जवान की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

क्या शाहरुख से डर गईं कंगना?
चंद्रमुखी-2 के रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रिर्पोट्स की मानें तो जवान की धुआंधार ओपनिंग की वजह से इसकी रिलीजिंग डेट टाल दी गई है. इन अफवाहों के जवाब में फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है.

इस पोस्ट में मेकर्स ने बताया कि आखिर चंद्रमुखी-2 की रीलीज करने में क्या समस्या आ रही है. पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा, “टैकनिकल कारणों की वजह से फिल्म रिलीज टाली गई है.”

डबल रोल में नजर आएंगे राघव लॉरेंस
बता दें कि कंगना रनौत और राघव लॉरेंस स्टारर चंद्रमुखी 2 अब 15 सिंतबर के बजाए 28 सिंतबर 2023 को सिनेमाघरों में रीलीज होगी. यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालमी भाषा में रिलीज की जाएगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में राघव लॉरेंस डबल रोल करते नजर आएंगे.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This