Crime: ऑनलाइन भैंस खरीदना युवक को पड़ा महंगा, ठगों ने 53 हजार का लगा डाला फटका और ‘भैंस गई पानी में’

Must Read

Kota Crime News: आए दिन ऑनलाइन ठगी की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. दिन प्रतिदिन इस तरह के मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसी बीच एक और ठगी की खबर सामने आई है. दरअसल, ऑनलाइन भैंस खरीदना एक युवक को महंगा पड़ गया. अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध देने वाली कम कीमत की भैंस के विज्ञापन के चक्कर में फंसकर कोटा में रहने वाले ललित को ठगों ने चुना लगा दिया और उसे भैंस की जगह धोखा मिला. आइए जानते हैं पूरा मामला.

ऑनलाइन भैंस का सौदा पड़ा महंगा
दरअसल, ये मामला कोटा का है. पुलिस के मुताबिक, ललित ने फेसबुक पर एक फर्म का अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध देने वाली भैंस की बिक्री का विज्ञापन देखा. ललित विज्ञापन देखकर उस भैंस को ऑनलाइन खरीदने का मन बना लिया. जब उसने फर्म के लोगों को कॉल किया तो उन्होंने उसका विश्वास जितने के लिए डेयरी फार्म फोटो, अपना आधार कार्ड और भैंस के वीडियो भी भेज दिए. ललित यह सब देखकर उनके झांसे में फस गया. ठगों ने उसे 53 हजार रुपये का चुना लगा दिया. अब पीड़ित ने पुलिस के पास गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें- Crime News: बहू नहीं कर रही थी सेवा, सास ने सुपारी देकर कराई हत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

ललित ने दस हजार रुपये बतौर एडवांस भी दे दिए
ठगी के शिकार ससित ने फर्म के एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये एडवांस भेज दिया. इसके बाद उन्होंने ललित को और लुभावन देने के लिए बाकायदा एक वीडियो भेजा, जिसमें भैंस और उसके बच्चे को एक लोडिंग वाहन में लोड किया जा रहा था. फिर ठगों ने वाहन को रवाना होने से पहले ललित से 21,500 रुपये और मांगे. ललित ने इकने पैसे उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. इसके कुछ देर बाद ठगों ने ललित को फिर कॉल करके अपनी लोकेशन जयपुर और कोटा के बीच टोंक में बताया.

मामले की तह में जाने की कोशिश की तो ठग बनाने लगे बहाने
ठगों ने बातचीत के दौरान, ललित से 24000 रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा. जिसके बाद ललित ने एक बार 10000 और एक बार 11500 और उन्हें ट्रांसफर कर दिया, लेकिन लगातार पैसों की मांग को देखकर ललित को गुस्सा आ गया. जब ललित को शक हुआ तो उसने मामले की तह में जाने की कोशिश की, जिसपर ठग अलग-अलग बहाना बनाने लगे. बहाने सुनकर ललित समझ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है, लेकिन तब तक ठग उसे चुना लगाकर फरार हो गए. ठगों ने ललित से 53 हजार रुपये ठग लिया. अब ठगी के शिकार पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है, जिसके बाद कोटा की साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This